विद्युत विभाग ने की छापेमारी

मोहनपुर. बिजली चोरी रोकने के लिए गठित टीम ने प्रखंड के जलालपुर और डुमरी गांव में छापेमारी की. इसमें अवैध तरीके से विद्युत का उपभोग कर रहे तीन लोगों का समान जब्त करके प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में यह बताया गया हैं कि जलापुर के उपेन्द्र राय ने 18855 रुपये की, डुमरी के राकेश […]

मोहनपुर. बिजली चोरी रोकने के लिए गठित टीम ने प्रखंड के जलालपुर और डुमरी गांव में छापेमारी की. इसमें अवैध तरीके से विद्युत का उपभोग कर रहे तीन लोगों का समान जब्त करके प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी में यह बताया गया हैं कि जलापुर के उपेन्द्र राय ने 18855 रुपये की, डुमरी के राकेश झा एवं मनीष झा ने 32823 रुपये की और सत्येन्द्र राय ने 84796 रुपये की लगभग विद्युत विभाग को चुना लगाया है. छापेमारी दल में कनीय अभियंता कुणाल कुमार, हरिश्चन्द्र कुमार मुखिया, इमरान अंसारी व प्राइवेट बिजली मिस्त्री शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >