समस्तीपुर : समान काम के लिए समान वेतन के समर्थन में नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन 24 वें दिन भी जारी रहा. प्रखंड के बीआरसी पर शनिवार को भी नियोजित शिक्षक धरना पर बैठे रहे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, अपर्णा कुमारी, राजीव रंजन, परमानंद कु मार, राज कुमार सिन्हा, मो. शब्बीर, तनवीर आलम आदि मौजूद थे. मुखिया संघ के उपाध्यक्ष मो. अजीम भी नियोजित शिक्षकों के समर्थन में उतरे.
वारिसनगर : नियोजित शिक्षकों के जारी हड़ताल से प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था ठप थी हीं अब माध्यमिक शिक्षकों के हड़ताल पर जाते ही रही सही शिक्षण व्यवस्था भी चौपट हो गई है. प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय वारिसनगर, किशनपुर में अध्ययनरत छात्रों को आज बैरंग विद्यालय से वापस जाना पड़ा.
पूसा : प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीआरसी स्थित धरना स्थल पर अपनी मांगों को लेकर एक दिनी हवन यज्ञ करते हुए आन्दोलन जारी रखा.
वहीं बीआरसी परिसर में सभा को संबोधित करते हुए कहा की बिहार सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ सदबुद्धि हवन यज्ञ का कार्यक्र म किया गया है. कार्यक्र म की अध्यक्षता शिक्षक रमाशंकर ठाकुर ने की. मीडिया प्रभारी नागेन्द्र कुमार ने आन्दोलन को तेज करने का निर्णय लेते हुए कहा की सरकार यदि हमारी मांगों को नहीं मानती तो बाध्य होकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जेल भरो आन्दोलन करने का भी निर्णय लिया गया.
मौके पर संतोष कुमार पटेल, प्रखंड संघ अध्यक्ष अभय कुमार, राम किशोर साह, कंचन कुमारी, अनुपमा कुमारी, रानी कुमारी, विद्या कुमारी, कंचन माला, मुकेश कुमार, राम विलाश पासवान, आदित्य भूषण, कृष्ण मुरारी शर्मा, डॉ अमरेश कुमार मिश्र, अनिल कुमार राय दूसरी ओर प्रखंड में चल रहे बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के समर्थन में एक मई से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर क्षेत्र के सभी शिक्षक विभिन्न उच्च विद्यालयों में जाकर आन्दोलन को तेज करने का निर्णय लिया.
साथ ही माध्यमिक एवं उच्तर माध्यमिक के नियोजित शिक्षको ने एक साथ सभी विद्यालयों में तालाबंदी कर पठन-पाठन का कार्य पूर्णत: ठप कर एलाने जंग की घोषणा कर दी. मौके पर अमर नाथ ठाकुर, चितरंजन प्रसाद राय, सुशिल कुमार झा, शम्भू प्रसाद सिंह, माया कुमारी, नीलू कुमारी, नूतन कुमारी, शिरोमणि कुमारी, मनोज राम, सहित बालिका उच्च विधालय के नियोजित शिक्षको ने तालाबंदी में भाग लिया.
दलसिंहसराय : माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल इकाई की ओर से नियोजित शिक्षकों के मांग के समर्थन में मशाल जुलूस सी इंटर स्कूल से निकाला गया. महावीर चौक पर जुलूस सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता मणिभूषण सिंह ने की. संचालन महेश प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर देवेंद्र महतो, शिवेंद्र ठाकुर आदि थे.
उजियारपुर : प्रखंड के उमवि रायपुर में शनिवार को अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष तेज नारायण राम ने की. इसमें नियोजित शिक्षकों के द्वारा की जा रही हड़ताल के समर्थन में 4 मई से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर उमेश कुमार, सुधीर पासवान, संजीत कुमार, वीणाकांत कुमार, जयंत कुमार पंकज, जितेंद्र कुमार आदि थे. दूसरी ओर नियोजित शिक्षकों का बीआरसी पर धरना कार्यक्रम शनिवार को भी जारी रहा. अध्यक्षता नवल किशोर दास ने की. संचालन मो. मुस्कीम ने किया. मौके पर अंचल सचिव सुमन प्रसाद गोपाल, गणोश कुमार, रेणु कुमारी, राम बालक राय, वीणा कुमारी आदि थे.
