मांगों को ले शिक्षकों ने दिया धरना

फोटो : 23ताजपुर. प्रखंड अंतर्गत नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को बीआरसी भवन पर धरना-प्रदर्शन किया. आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम, उपाध्यक्ष राजशेखर प्रसाद राय, अशोक पासवान, मुजफ्फर आलम आदि ने कहा कि सरकार की कुंभकर्णी निद्रा को तोड़ने के लिये अब निर्णायक आंदोलन की रूप-रेखा तय की जायेगी. वक्ताओं ने […]

फोटो : 23ताजपुर. प्रखंड अंतर्गत नियोजित शिक्षकों ने शनिवार को बीआरसी भवन पर धरना-प्रदर्शन किया. आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम, उपाध्यक्ष राजशेखर प्रसाद राय, अशोक पासवान, मुजफ्फर आलम आदि ने कहा कि सरकार की कुंभकर्णी निद्रा को तोड़ने के लिये अब निर्णायक आंदोलन की रूप-रेखा तय की जायेगी. वक्ताओं ने शिक्षकों से मांगों के समर्थन में रविवार को खानपुर में राजद सांसद पप्पू यादव की सभा में भारी संख्या में भागीदारी की अपील की. उधर स्थानीय ताजपुर हाई स्कूल में शनिवार को हड़ताली नियोजित व उच्चतर माध्यमिक नियोजित शिक्षकों ने स्कूल खुलने से पूर्व ही बाहर से ताले जड़ दिये. फलत: स्कूल में पठन-पाठन ठप हो गया है. और मूल शिक्षक बैरंग लौट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >