11 केंद्रों पर प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आज

समस्तीपुर. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. जिला प्रशासन ने जिला गोपनीय प्रशाखा में इसके लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. जिसका दूरभाष संख्या 06274-222508 व 222216 है. कोई भी परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी नियंत्रण कक्ष […]

समस्तीपुर. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. जिला प्रशासन ने जिला गोपनीय प्रशाखा में इसके लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है. जिसका दूरभाष संख्या 06274-222508 व 222216 है. कोई भी परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी नियंत्रण कक्ष से संपर्क स्थापित कर प्राप्त कर सकते हैं. डीएम एम. रामचंद्रुडु ने सभी केंद्राधीक्षकों को स्वच्छ, पारदर्शी व कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया. उन्होंने परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का भी निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराने का आदेश दिया है. परीक्षा एक पाली में आयोजित की जायेगी. जिसमें 5104 परीक्षार्थी शामिल होंगे. सदर एसडीओ सुधीर कुमार ने सभी परीक्षार्थियों की फ्रिशकिंग कराने की सख्त हिदायत केंद्राधीक्षकों को दी है. साथ ही केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू किया गया है. उक्त परीक्षा शहर के होली मिशन हाइस्कूल, मोडल इंटर उच्च विद्यालय, महिला कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज, श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, तिरहुत एकेडमी, संत कबीर इंटर विद्यालय, आरएसबी इंटर विद्यालय, डीएभी व समस्तीपुर कॉलेज परीक्षा केंद्र में आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >