बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजामप्रतिनिधि, सिंघिया (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के रोसड़ा सिंघिया पथ पर बेहट गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार दी. जख्मी हालत मे युवक को इलाज के लिये रोस ड़ा अस्पताल में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दरभंगा जिले के बिरौल थाना के तालीपुर गांव निवासी सीताराम दास का पुत्र अशोक दास भगीना के मुंडन में शामिल होने दुधपुरा गांव जा रहा था. सिंघिया बथान चौक पहुंचने पर शाम हो जाने के कारण कोई सवारी नहीं मिली. इसके बाद अशोक ने अपने बहनोई अमर दास को फोन कर बाइक भेजने को कहा. इसके बाद छेदी दास नामक युवक बाइक लेकर सिंघिया पहुंचा. जहां से दोनों दुघपुरा की ओर चले. बताया गया है कि केल्हुआ घाट के समीप दोनों कुछ देर के लिये रुके. इसके बाद जैसे ही दोनों चले कि थोड़ी जाने पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने अशोक को गोली मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले. जख्मी हालत में स्थानीय लोगों की मदद से छेदी दास ने अशोक को रोसड़ा अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
बेहट में युवक की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजामप्रतिनिधि, सिंघिया (समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के रोसड़ा सिंघिया पथ पर बेहट गांव के निकट अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मार दी. जख्मी हालत मे युवक को इलाज के लिये रोस ड़ा अस्पताल में भरती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने […]
