सांसद ने उठायी दोहरीकरण की मांग

समस्तीपुर. राज्यसभा सांसद श्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में हाजीपुर जोन में हाजीपुर से मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर से दरभंगा तक दोहरी रेल लाइन बिछाने की मांग की है. ज्ञातव्य हो कि बिहार से जाने वाली एवं आने वाली ट्रेनों में भीड़ का तांता लगा रहता है. इसके बाद सिंगल ट्रैक होने के कारण घंटों तक […]

समस्तीपुर. राज्यसभा सांसद श्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में हाजीपुर जोन में हाजीपुर से मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर से दरभंगा तक दोहरी रेल लाइन बिछाने की मांग की है. ज्ञातव्य हो कि बिहार से जाने वाली एवं आने वाली ट्रेनों में भीड़ का तांता लगा रहता है. इसके बाद सिंगल ट्रैक होने के कारण घंटों तक स्टेशन पर रेलगाड़ी रूकी रहती है. यह रेलगाड़ी कभी भी अपने निश्चित समय पर नहीं पहुंच पाती है, जिससे यात्रियों को बहुत असुविधाएं होती है. यह रेल लाइन नेपाल की सीमा तक जाती है और भारत-नेपाल सीमा से सटे होने के कारण नेपाल के ज्यादातर यात्री अक्सर भारतीय रेल से ही सफर करना पसंद करते है. इससे भारतीय रेल को काफी राजस्व का फायदा होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >