निर्वाचन कार्य में असहयोग करने वाले बीएलओ पर होगी कार्रवाई

निर्वाचन विभाग के उप सचिव ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र2366 बीएलओ में से करीब 1850 बीएलओ हैं नियोजित शिक्षकसमस्तीपुर. राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम तथा दिनांक 1 जनवरी 2015 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों में जिले के जिन बीएलओ के द्वारा असहयोग किया जा […]

निर्वाचन विभाग के उप सचिव ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र2366 बीएलओ में से करीब 1850 बीएलओ हैं नियोजित शिक्षकसमस्तीपुर. राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम तथा दिनांक 1 जनवरी 2015 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों में जिले के जिन बीएलओ के द्वारा असहयोग किया जा रहा है, उनपर कार्रवाई की जायेगी. निर्वाचन विभाग के उप सचिव संजय कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र भेज लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. सुहैल ने बताया कि जिले में 2366 बीएलओ में से करीब 1850 बीएलओ नियोजित शिक्षक हैं. कुछके प्रखंडों में इन बीएलओ के द्वारा निर्वाचन से जुड़े कार्यो में लापरवाही बरती जा रही है. खासकर दलसिंहसराय व विभूतिपुर के बीएलओ के द्वारा सामूहिक इस्तीफे का पत्र सौंपने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी का यह दायित्व है कि वे अपना निर्वाचन संबंधी प्रभार सौंपे बिना किसी भी दशा में अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे. साथ ही स्थानांतरण/अवकाश की स्थिति में भी उन्हें यह सुनिश्चित कर लेना है कि वे ससमय अपने प्रतिस्थानी को निर्वाचन संबंधी कागजात, अभिलेख एवं पंजी हस्तगत करा दें. बताते चलें कि कुछ बीएलओ, जो नियोजित शिक्षक हैं. अपने वेतनमान के मुद्दे पर इन दिनों हड़ताल पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >