नियोजित शिक्षकों ने दिया राहत कोष में 18318 रुपये का चेक

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. नियोजित शिक्षकों ने भूकंप पीडि़तों के कल्याणार्थ बुधवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 18 हजार 318 रुपये का चेक जिलाधिकारी के माध्यम से जमा किया. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने चेक सौंपते हुए बताया कि सरकार के द्वारा जिस तरह त्वरित गति से भूकंप […]

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. नियोजित शिक्षकों ने भूकंप पीडि़तों के कल्याणार्थ बुधवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में 18 हजार 318 रुपये का चेक जिलाधिकारी के माध्यम से जमा किया. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने चेक सौंपते हुए बताया कि सरकार के द्वारा जिस तरह त्वरित गति से भूकंप पीडि़तों के लिए राहत कार्य चलाया जा रहा है. वह काफी प्रशंसनीय है. बताते चलें कि संघ से जुड़े नियोजित शिक्षकों ने मंगलवार को विभिन्न भागों में भिक्षाटन कर भूकंप पीडि़तों के कल्याणार्थ राशि जमा की थी. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने भी नियोजित शिक्षकों के प्रयास को सराहनीय बताते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >