गीता के उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प

10 दिवसीय महायज्ञ संपन्न प्रतिनिधि. शाहपुर पटोरीश्रीमद् भागवत गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्पों के साथ इनायतपुर धमौन में 10 दिवसीय श्रीकृष्ण ज्ञान महायज्ञ संपन्न हो गया. बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्घालुओं की मौजूदगी में साधू-संतांे, कथावाचकों, भजन गायकों व रासलीला के कलाकारों ने इस यज्ञ को सफल बताते हुए लोगों से […]

10 दिवसीय महायज्ञ संपन्न प्रतिनिधि. शाहपुर पटोरीश्रीमद् भागवत गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्पों के साथ इनायतपुर धमौन में 10 दिवसीय श्रीकृष्ण ज्ञान महायज्ञ संपन्न हो गया. बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्घालुओं की मौजूदगी में साधू-संतांे, कथावाचकों, भजन गायकों व रासलीला के कलाकारों ने इस यज्ञ को सफल बताते हुए लोगों से कहा कि वे जीवन में गीता के संदेशों को अपनायें तथा अच्छे कमार्ें द्वारा मानव जीवन को सफल बनाये. यज्ञ की सफलता के लिए संरक्षक विन्दवासिनी दास जी महाराज, यज्ञाचार्य गंगा शरण शास्त्री, बलवीर कुमार, महेश्वर प्रसाद राय, रामाकांत राय, नेवा राय, उदय राय, रामनरेश राय, अरविन्द कुमार, रामसकल राय, प्रवीण कुमार, अविनाश चंद्र राय, मिथिलेश्वर राय, बुटानी राय, लालन राय, संजू राय, संतोष राय, राजदेव राय आदि ने अपना सक्रिय सहयोग दिया. कथावाचक लक्ष्मी मणि शास्त्री, महेन्द्र साहब, रंजीत साहब, नीलम शास्त्री आदि ने श्रद्घालु श्रोताओं को ईश्वर भक्ति तथा श्रीमद् भागवत गीता के उपदेशों से लोगों को रूबरू कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >