समय को ले बस चालकों में झड़प, सड़क जाम

दलसिंहसराय. एनएच़ 28 स्थित सरदारगंज चौक पर बुधवार की दोपहर दो बस के चालक व कर्मी समय की बात को लेकर उलझा पड़े. जब तक यात्री समझा पाते तब तक दोनों बस चालक व कर्मी आपस में मारपीट शुरू कर दी. हालांकि यात्रियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. लेकिन दोनों के कर्मियों […]

दलसिंहसराय. एनएच़ 28 स्थित सरदारगंज चौक पर बुधवार की दोपहर दो बस के चालक व कर्मी समय की बात को लेकर उलझा पड़े. जब तक यात्री समझा पाते तब तक दोनों बस चालक व कर्मी आपस में मारपीट शुरू कर दी. हालांकि यात्रियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. लेकिन दोनों के कर्मियों ने बसों को आड़े तिरछे कर बाजार आने वाली सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. पटना से रोसड़ा जानेवाली मानस ट्रेवल्स व दलसिंहसराय से रोसड़ा जाने वाली जय हनुमान ट्रेवल्स की बसों के जाम से कुछ देर तक परिचालन बाधित रहा. सूचना पर अनि एस के विद्याकर के नेतृत्व में पहुंची थाने की पुलिस ने सड़क जाम समाप्त कर परिचालन शुरू कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >