भाजपा स्थानीय उम्मीदवार का पक्षधर

फोटो संख्या : 13सदस्यता लक्ष्य में उजियारपुर जिला में आगे14 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में जुटने का आह्वानप्रतिनिधि, उजियारपुर प्रखंड के भाजपा कार्यालय सातनपुर में मंडल अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोरचा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन प्रसाद सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, उद्योग […]

फोटो संख्या : 13सदस्यता लक्ष्य में उजियारपुर जिला में आगे14 अप्रैल को पटना गांधी मैदान में जुटने का आह्वानप्रतिनिधि, उजियारपुर प्रखंड के भाजपा कार्यालय सातनपुर में मंडल अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोरचा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललन प्रसाद सिंह, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष सुधीर प्रसाद सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, युवा मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग आसन्न विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार तख्ता पलटने का मूड बना रही है. अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उजियारपुर में लक्ष्य से ज्यादा लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. नेताओं ने कहा कि इस बार भाजपा गंठबंधन के साथ पूर्ण बहुमत में सरकार बनायेगी. इसके लिए चुनाव की तैयारी के तहत 14 अप्रैल को पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं के आगमन पर उजियारपुर के प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ता करीब डेढ़ हजार की संख्या में पटना जायेंगे. उन्होंने गंठबंधन के तहत भाजपा को सीट मिलने पर राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व से स्थानीय एवं पुराने कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी देने की मांग की. जो पार्टी के बुरे दिनों में समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. मौके पर मो मासुम अंसारी, सत्यदेव सहनी, सोनेलाल बैठा, रामचन्द्र राय, रामकुमार साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >