काले बादल को देख किसानों की उड़ी नींद

मोहनपुर. अचानक रविवार सुबह से पूर्वा हवा चलने और आकाश में काले बादलों को देख प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके के किसानों को लगी फसल को कटनी नहीं होने की चिंता सताने लगी. गेहूं की फसल तैयार है, कटनी चल रही है. पूर्व में तेज हवा चलने और बेमौसमी बारिश ने किसानों को काफी नुकसान […]

मोहनपुर. अचानक रविवार सुबह से पूर्वा हवा चलने और आकाश में काले बादलों को देख प्रखंड क्षेत्र के दियारा इलाके के किसानों को लगी फसल को कटनी नहीं होने की चिंता सताने लगी. गेहूं की फसल तैयार है, कटनी चल रही है. पूर्व में तेज हवा चलने और बेमौसमी बारिश ने किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया. बेेमौसम बारिश होती है, तो कटी और खेत में लगी दोनों ही फसलों को नुकसान होगा. किसान जगबन्धू महतो, नवल किशोर यादव, भूपेश कुमार, देव प्रसाद महतो, सहदेव प्रसाद महतो, फुलेन्द्र कुंवर ने बताया कि पूर्व में हुए तेज हवा और बारिश ने खेत में लगी फसल को काफी नुकसान हुआ. मौसम में बदलाव नही हुआ तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >