रोसड़ा पहुंचे पुरी पीठ के शंकराचार्य

रोसड़ा : पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज शनिवार को रोसड़ा पहुंचे. पीठ आनंद वाहिनी एवं रोसड़ा जागृति संस्थान के सदस्यों ने समस्तीपुर से ही शंकराचार्य की अगुवाई कर जुलूस की शक्ल में रोसड़ा पहुंचे. उनकी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की विशेष स्कॉट कर रही थी. स्थानीय डाक बंगला चौक पर पहुंचते ही […]

रोसड़ा : पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज शनिवार को रोसड़ा पहुंचे. पीठ आनंद वाहिनी एवं रोसड़ा जागृति संस्थान के सदस्यों ने समस्तीपुर से ही शंकराचार्य की अगुवाई कर जुलूस की शक्ल में रोसड़ा पहुंचे. उनकी सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की विशेष स्कॉट कर रही थी.
स्थानीय डाक बंगला चौक पर पहुंचते ही लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया.लोगों ने बाइक से शहर में शोभा यात्र भी निकाली. यह महादेव मठ, दुर्गा स्थान, वार्ड नंबर सात स्थित पप्पू सिंह के आवास तक पहुंचे. लोगों ने यहां शंख, घंटी की आवाज के बीच वैदिक मंत्रोच्चर के साथ पुष्प वृष्टि कर उनका भव्य स्वागत किया. लोगों ने शंकराचार्य का पादुका पूजन किया. आरती की.
शंकराचार्य के साथ पहुंचे कोलकाता हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह आदित्य वाहिनी के महामंत्री प्रेम चंद्र झा, आरा के विद्वान व कथावाचक डॉ भारत भूषण पांडेय, प्रदेश पीठ परिषद के अध्यक्ष अशोक सिंह, आनंद वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इंदिरा झा एवं गया के पंडित नरेश झा का स्वागत किया गया.
इस अवसर पर अमरनाथ झा, देवेंद्र नायक, डॉ राम विलास राय, डॉ परमानंद मिश्र, सजल कुमार, सत्य नारायण, महेश मालू, रेणु कुमारी, अमरनाथ पटवा, मनीष, नवनीत, अमित, रुपेश, बलराम, जितेंद्र, राजीव, फूलेंद्र सिंह, रामेश्वर पूर्वे, रमेमश गामी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >