धरना देकर नेपीपा ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

फोटो संख्या : 4प्रतिनिधि, समस्तीपुर नेशनल पीपुल्स पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के सरकारी बस पड़ाव परिसर में धरना दिया. इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार में सत्ताधारी दल के विरोध में जमकर भड़ास निकाले. वक्ताओं ने सत्ताधारी दल पर जनता के साथ वादा खिलाफी करने का […]

फोटो संख्या : 4प्रतिनिधि, समस्तीपुर नेशनल पीपुल्स पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के सरकारी बस पड़ाव परिसर में धरना दिया. इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार में सत्ताधारी दल के विरोध में जमकर भड़ास निकाले. वक्ताओं ने सत्ताधारी दल पर जनता के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया. भूमि विवाद, किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जुबानी बानगी रखते हुए राज्य की जनता को हर स्तर पर परेशानियों से त्रस्त बताया. वक्ताओं ने कहा कि जब किसानों की फसल तैयार होती है तो उसे उचित बाजार नहीं मिल रहा है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधिकतर किसान बिचौलियों के हाथ औने पौने कीमत पर धान और गेहूं बेचने को मजबूर हो रहे हैं. निजी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं का शोषण हो रहा है. वहां काम के घंटे निर्धारित नहीं हैं. जुबान खोलने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की चेतावनी दी जाती है. वक्ताओं ने इसके अलावा अन्य पहलुओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इन्हीं सवालों को लेकर आगामी दो मई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीए संगमा पटना पहुंच रहे हैं. इसमें राजभवन को घेर कर इन समस्याओं को दूर करने का अनुरोध किया जायेगा. धरना सभा की अध्यक्षता नीतीश कुमार गर्ग ने की. सभा को प्रमोद प्रियदर्शी, रुपेश कुमार, मुकेश कुमार, शिव शंकर राय, नंद किशोर, सोनू कुमार, मनीष कुमार, रजनीश तिवारी, कुमार गौरव, अमन सिन्हा, दिलीप कुमार, उमेश कुमार, सुशील कुमार, सूरज कांत निराला आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >