भूमि विवाद में हुई मारपीट, तीन घायल

दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्जसरायरंजन. थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई. इसमें तीन लोग घायल हो गये. इस सिलसिले में गुरुवार की शाम स्थानीय थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हंै. प्राथमिकी में एक गुट के रामाश्रय सिंह ने कहा […]

दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्जसरायरंजन. थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट हुई. इसमें तीन लोग घायल हो गये. इस सिलसिले में गुरुवार की शाम स्थानीय थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हंै. प्राथमिकी में एक गुट के रामाश्रय सिंह ने कहा है कि ग्रामीण मनोज सिंह एवं कृष्णदेव सिंह बगैरह बिहार सरकार की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा जमाये हुए हैं व उनकी जमीन होकर जबरदश्ती आते-जाते हैं. गुरुवार की सुबह भूस्वामी ने इसका विरोध किया तो उनलोगों ने उन्हें मारपीट घायल कर दिया. आरोपित लोगों में अमरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, कृष्णदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह एवं नरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं. इधर, दूसरे गुट की मनोज कुमार सिंह की पत्नी अर्चना देवी ने कहा कि सुबह उनके पड़ोसी उनके आने-जाने के रास्ते को मिट्टी एवं जलावन से बंद कर रहे थे. इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उनके पति मनोज कुमार सिंह एवं जाउत अमरेंद्र कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया. आरोपित लोगों में राम कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह, डॉली देवी, मिलन देवी एवं महामाया देवी के नाम शामिल हैं. दलसिंहसराय : मारपीट की घटना में सुरेंद्र प्रसाद साह की पत्नी मंजु देवी व उनका पुत्र गुड्डू कुमार जख्मी हो गया. जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >