मार्च की गैस बुकिंग नहीं हुई कैंसिल, अप्रैल में होगी डिलिवरी

चालू वित्तीय वर्ष के कोटे में मिलेगा गैस सिलिंडर प्रतिनिधि, समस्तीपुर मार्च में आपने रसोई गैस के लिए बुकिंग करायी, पर सिलिंडर नहीं मिला. ऐसे में आपकी बुकिंग अप्रैल में स्वत: स्थानांतरित हो जायेगी़ सिलिंडर नये साल के कोटे से मिलेगा़ तेल कंपनियों के अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी भी ग्राहक की बुकिंग […]

चालू वित्तीय वर्ष के कोटे में मिलेगा गैस सिलिंडर प्रतिनिधि, समस्तीपुर मार्च में आपने रसोई गैस के लिए बुकिंग करायी, पर सिलिंडर नहीं मिला. ऐसे में आपकी बुकिंग अप्रैल में स्वत: स्थानांतरित हो जायेगी़ सिलिंडर नये साल के कोटे से मिलेगा़ तेल कंपनियों के अधिकारियों ने साफ किया है कि किसी भी ग्राहक की बुकिंग रद नहीं की गयी है. तेल कंपनियों का कहना है कि हर साल ऐसा होता है़ मार्च वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना होता है़ अगर मार्च की बुकिंग की डिलिवरी नहीं होती है तो उक्त बुकिंग अप्रैल में स्वत: ट्रांसफर हो जाती है़ सॉफ्टवेयर में ऐसा प्रावधान है़ इसे कैंसिल नहीं किया जाता है़ गैस एजेंसी सूत्रों की मानें तो सॉफ्टवेयर की क्षमता कम होने, तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण कुछ ग्राहकों की बुकिंग स्वत: हस्तांतरित नहीं होती है़ ऐसे में ग्राहकों को दोबारा बुकिंग कराने से भी परहेज नहीं करना चाहिए़ अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर वे इसकी जानकारी ले सकते हैं. बुकिंग के बावजूद जिन्हें मार्च में सिलिंडर नहीं मिला उन्हें अब नए वित्तीय वर्ष के कोटे से सिलिंडर मिलेगा़ जो ग्राहक 12 से कम सिलिंडर पिछले साल लिये हैं उन्हें घाटा लगेगा़ एक साल में 12 रियायती सिलिंडर मिलने का प्रावधान है़ गैस एजेंसियों का कहना है कि रसोई गैस बुकिंग का बैकलॉग अब पटरी पर आ गया है़ मार्च में अपना कोटा पूरा करने के चक्कर में बुकिंग अधिक हुई थी़ जिन ग्राहकों को गैस की जरूरत नहीं थी, उन्होंने भी बुकिंग करायी थी़ इसी वजह से बैकलॉग ज्यादा दिखाई दे रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >