रेल कर्मचारी यूनियन ने किया स्टेशन पर प्रदर्शन

फोटो संख्या : 3अधिकारियों को सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापनप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर शाखा के सभी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. आंदोलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को टीए का भुगतान ससमय हो, मजदूर विरोधी […]

फोटो संख्या : 3अधिकारियों को सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापनप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर शाखा के सभी कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. आंदोलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को टीए का भुगतान ससमय हो, मजदूर विरोधी रवैया बंद हो, कर्मचारियों से भेदभाव नहीं हो, गेटमैन कार्य संबंधी सूचना एक दिन पहले हो, सभी समपार पर सोलर लाइट की व्यवस्था की जाय. कर्मियों ने फैसला लिया कि 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन वरीय अधिकारियों को सौंपा जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि शंकर सिंह ने की. कार्यक्रम में शाखा के सचिव त्रिभुवन पासवान, गुरूचरण मिश्रा, मो़ जलील, एससी तिवारी, ठाकुर यशवंत सिंह, राजेंद्र साह, शत्रुघ्न यादव, अजय सिंह, अशरम अंसारी, ज्योति शंकर, अशोक कुमार, रामप्रवेश राय सहित संघ के कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >