पांच एकड़ की फसल राख

चौर में बिजली का पोल गिरने से लगी आग कल्याणपुर : प्रखंड के जितवरिया पंचायत अन्तर्गत धरमपुर गांव के चौर में गुरुवार को बिजली के पोल के लुक्का गिरने से खेत में कटा साढ़े एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गये. घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने बोरिंग चलाकर आग बुझाने […]

चौर में बिजली का पोल गिरने से लगी आग
कल्याणपुर : प्रखंड के जितवरिया पंचायत अन्तर्गत धरमपुर गांव के चौर में गुरुवार को बिजली के पोल के लुक्का गिरने से खेत में कटा साढ़े एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गये. घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने बोरिंग चलाकर आग बुझाने में कामयाब हुये.
साथ ही हवा के तेज रहने के कारण लोग परेशान दिख रहे थे. जानकारी के अनुसार किसान सुक्कन दास, लक्ष्मी साह, भोला ठाकुर, विजय ठाकुर, जय शंकर ठाकुर, केदार ठाकुर, राजेन्द्र सहनी सहित अन्य किसानों ने गेहूं की फसलें कटवाकर दौनी के लिए खेत में रखे हुये थे.
अचानक पोल से बिजली के जम्फर से आग का लुक्का गिरने से साढ़े पांच एकड़ की गेहूं जलकर राख हो गये. वैसे स्थानीय लोगों की तत्परता और परिश्रम से आग पर काबू पाया गया. साथ ही चौर में लगे अन्य फसलों एवं समीप में स्थित घरों को अनहोनी की घटना से बचाया गया. वैसे घटना की सूचना पर बीडीओ धनंजय कुमार, सीओ कमलेश कुमार, बीएओ इन्द्र कुमार झा, ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का आकलन किया तथा रिपोर्ट आपदा विभाग को भेजने की बात कही.
सिंघिया : थाना क्षेत्र के बिश्णुपुर डीहा गांव में दोपहर पछुआ हवा की धुंध में भुसा के ढ़ेर से निकली आग की चिंगारी से किसान के एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गय़े इस घटना को देखते ही आस पास के गांव के लोगों की सूझ बुझ से बड़ी घटना घटने से रोक दिया़
जानकारी के अनुसार गेंहू तैयार भूसा के ढ़ेर में किसी ने बुद्घवार की रात्रि आग लगा दी़ वह आग धीरे धीरे भूसा को जला रहा था़ किसी ने भूसा के मालिक रामानुज पंडित को भूसा से आग निकले की जानकारी दी़ वह आग पर बहुत दूर से पानी लाकर डाल रहा था़
लेकिन आग को काबू में नहीं ला सका़ एकाएक पछुआ की धुंध तेजी से चलने लगी़ भूसा के ढ़ेर से चिंगारी निकलना शुरू हुआ जिससे बगल के खेत जिसका मालिक सुभाश सिंह, दिनेश सिंह, रंजीत सिंह के बटईदार कमलू यादव, सज्जो यादव शिवू यादव के फसल को जलाकर राख कर दिया़ मौके पर मुखिया ब्रजेन्द्र सिंह मुरारी ने पीड़ित किसान से मिलकर ढ़ाढ़स बाधा़ विभूतिपुर : मुस्तफापुर गांव में आग लगने से राम विनोद झा का भुसकार, हरेकृष्ण झा, गंगा नारायण झा का फूस का घर जल गया.
भाजपा नेता डा. राम स्वार्थ महतो ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. मोहीउद्दीन नगर : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पश्चिम पंचायत स्थित टांडा गांव मे प्रत्यदर्शियों के अनुसार ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से राजन कुंवर की करीब पांच कटठे में लगी गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >