दुधिया रौशनी से नहाया चांदन चौक मदुदाबाद

मोहिउद्दीननगर . विधान पार्षद योजना अंतर्गत पूर्व विधान पार्षद नागमणि के द्वारा मदुदाबाद स्थित चांदनी चौक पर 20 जुलाई 2006 को तत्कालीन खाद्य व आपूर्ति मंत्री सुचित्रा सिन्हा की अध्यक्षता में हाइमास्ट लाइट निर्माण की आधारशिला रखी गयी थी़ तत्पश्चात इसका निर्माण कार्य पूर्ण हुआ़ बुधवार की शाम करीब 08 वर्ष 08 महीने के बाद […]

मोहिउद्दीननगर . विधान पार्षद योजना अंतर्गत पूर्व विधान पार्षद नागमणि के द्वारा मदुदाबाद स्थित चांदनी चौक पर 20 जुलाई 2006 को तत्कालीन खाद्य व आपूर्ति मंत्री सुचित्रा सिन्हा की अध्यक्षता में हाइमास्ट लाइट निर्माण की आधारशिला रखी गयी थी़ तत्पश्चात इसका निर्माण कार्य पूर्ण हुआ़ बुधवार की शाम करीब 08 वर्ष 08 महीने के बाद शोभा की वस्तु बनकर रह गयी हाई मास्ट लाइट के द्वारा बिखेरे दुधिया रौशनी से नहाया चांदनी चौक मदुदाबाद़ पंस की बैठक में 17 जून 2014 को पंस अमरनाथ राय ने प्रस्ताव संख्या तीस के जरीये हाइमास्क लाइट में विद्युत कनेक्शन की मांग की थी़ प्रमुख संगीता देवी व सदन मंे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए अविलंब विद्युत कनेक्शन की प्रक्रिया को सचिव सह बीडीओ को संचालित करने की बात की गयी थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >