फुटकर सब्जी व फल विक्रेताओं ने किया गुदरी पुल जाम

फोटो संख्या : 8* पुल के अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर लगाया सिर फोड़ने का आरोपदलसिंहसराय, प्रतिनिधि . अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात को लेकर थाने की पुलिस ने गुरुवार को शहर के अतिव्यस्त गुदरी पुल पहुंची. जहां पहले तो अतिक्रमण कर आशियाना जमाये फल व सब्जी विक्रे ताओं को हटाना चाहा. मगर […]

फोटो संख्या : 8* पुल के अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस पर लगाया सिर फोड़ने का आरोपदलसिंहसराय, प्रतिनिधि . अतिक्रमण व जाम की समस्या से निजात को लेकर थाने की पुलिस ने गुरुवार को शहर के अतिव्यस्त गुदरी पुल पहुंची. जहां पहले तो अतिक्रमण कर आशियाना जमाये फल व सब्जी विक्रे ताओं को हटाना चाहा. मगर जब बात नहीं बनी तो पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी. इसमें फल विक्रेता घाटवादा के रामाशंकर साह जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्त्ती कराया गया. वहीं उनकी पत्नी बेबी देवी व लखिया देवी ने गंभीर चोट लगने की बात कही. इसके बाद सब्जी व फल विक्रेताओं का आक्रोश भड़क उठा और पुलिस पर ज्यादा बरतने व फल विक्रेता का सिर फोड़ने समेत कई आरोप लगाते हुए गुदरी पुल को जाम कर डाला. साथ ही प्रशासन के वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे. मौके पर फल व सब्जी विक्रेता सुशीला देवी, नूतन देवी, दायमुनि देवी ने कहा कि हम गरीब लोग कहा जाये. फल सब्जी बेचकर गुजारा करते हैं तो प्रशासन हमलोगों के लिए स्थान दिलाये. हालांकि घटना के करीब दो घंटे तक जाम से अफरातफरी मची रही. करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सकी. लेकिन कोई भी प्रशासन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सके थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >