रोसड़ा. स्थानीय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड दौलतपुर,रोसड़ा शाखा से ब्रांच मैनेजर रामचंद्र महतो द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कुल 41 हजार रुपये गलत ढंग से निकासी कर लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बिथान प्रखंड के नरपा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष छेछनी गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने रोसड़ा थाने में आवेदन दिया है. डीएसपी को भी आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. आवेदन में कहा है कि उक्त कॉआपरेटिव बैंक में नरपा पैक्स के नाम से उनका अकांउट है. उसमें से फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जी स्टांप देकर विगत 5.6.13 को 9 हजार, 13.4.13 को 12 हजार एवं 18.3.13 को 20 हजार रुपये उक्त बैंक मैनेजर ने निकासी कर लिया है. उन्होंने कहा है कि बैंक से स्टेटमेंट निकालने के बाद पता चला कि उक्त रकम अन्य लोगों के साथ षडयंत्र चरकर गलत ढंग से निकासी कर अमानत में खयानत किया है. साथ ही गलत कागज बनाकर उक्त रकम का गबन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बैंक मैनेजर द्वारा धोखाधड़ी क रने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में ब्रांच मैनेजर रामचंद्र महतो ने पूछने पर बताया कि लगाये गये आरोप मनगढंत हैं.
फर्जी हस्ताक्षर कर 41 हजार रुपये निकासी करने की प्राथमिकी
रोसड़ा. स्थानीय सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड दौलतपुर,रोसड़ा शाखा से ब्रांच मैनेजर रामचंद्र महतो द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कुल 41 हजार रुपये गलत ढंग से निकासी कर लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बिथान प्रखंड के नरपा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष छेछनी गांव निवासी वीरेंद्र यादव ने रोसड़ा […]
