अगलगी की घटना में 13 घर जले

रोसड़ा. प्रखंड के ढढ्ढा गांव के दक्षिणवारी टोल में गुरुवार की दोपहर तेज पछुआ हवा के कारण आग लगने से 13 घर जलकर राख हो गये. अगलगी में दो बकरी के झुसलकर मौत हो गयी. वहीं गाय झुलस गयी. अगलगी में भोला यादव का 13 हजार एवं मजुल देवी का 9 हजार नकदी समेत सभी […]

रोसड़ा. प्रखंड के ढढ्ढा गांव के दक्षिणवारी टोल में गुरुवार की दोपहर तेज पछुआ हवा के कारण आग लगने से 13 घर जलकर राख हो गये. अगलगी में दो बकरी के झुसलकर मौत हो गयी. वहीं गाय झुलस गयी. अगलगी में भोला यादव का 13 हजार एवं मजुल देवी का 9 हजार नकदी समेत सभी का अनाज कपड़ा एवं अन्य सामान जलकर राख हो गये. कुछ गहने के भी जल जाने की बात कही जा रही है. इस अगलगी में लाखों मूल्य के सामानों की क्षति का अनुमान है. अगलगी की सूचना पर दमकल ने घटना स्थल पहुंचकर आग बुझाया. आग भोला यादव के घर के चूल्हा से निकली चिनगारी से लगना बताया जा रहा है. आग लगने के बाद भोला यादव समेत उपेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अशोक यादव, मिजुल देवी, जीवछ यादव, रामललित महतो, रामबली महतो, रामनरेश महतो, नितेश कुमार महतो, पुरुषोत्तम यादव, बाल किशोर महतो व अर्जुन यादव का घर जल गया. साथ ही कुछ लोगों के बथान भी जल गये. समाचार प्रेषण तक कोई भी पदाधिकारी व कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंच सके थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >