आधार कार्ड निर्माण में गड़बड़ी को ले सड़क पर उतरे लोग

रोसड़ा. आधार कार्ड निर्माण के नाम पर बिचौलियों द्वारा अवैध उगाही को लेकर प्रखंड के रहुआ पंचायत के दर्जनों लोगों ने रोसड़ा व समस्तीपुर पथ के रहुआ पुल के निकट एसएच 55 को जाम कर दिया. जाम सुबह 7 से 8 बजे तक रही. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने जामकर्ता को समझा बुझाकर […]

रोसड़ा. आधार कार्ड निर्माण के नाम पर बिचौलियों द्वारा अवैध उगाही को लेकर प्रखंड के रहुआ पंचायत के दर्जनों लोगों ने रोसड़ा व समस्तीपुर पथ के रहुआ पुल के निकट एसएच 55 को जाम कर दिया. जाम सुबह 7 से 8 बजे तक रही. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने जामकर्ता को समझा बुझाकर जाम हटवाया. जाम करने वाले लोगों का कहना था कि निर्धारित मापदंड के अनुसार आधार कार्ड में पैसा नहीं लेना है. प्रावि भजनपट्टी में निर्माण कार्य चल रहा था. बुधवार को वार्ड सदस्य मुन्नी देवी भी वहां मौजूद थी. लोगों ने बताया कि वार्ड सदस्य के द्वारा अवैध वसूली से मना करने पर उनके साथ धक्का मुक्की बिचौलियों के द्वारा की गयी. वहीं मवि रहुआ में नियमित कक्षा का संचालन नहीं होने एवं गांव में विद्युत आपूर्त्ति बाधित रहने की बात भी कह रहे थे. मुखिया पति शिवाजी सहनी ने कहा कि आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >