उत्तर प्रदेश में पुरस्कृत होंगे सुजीत

मोहनपुर. प्रखंड के रामचन्द्रपुर दशहरा गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी एवं बेटी बचाओ अभियान से जुड़े सुजीत भगत उत्तर प्रदेश में पुरस्कृत किये जायेंगे. आगामी चार मई को उन्हें सामूहिक विवाह सेवा समिति, चुनार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा. इस आशय की सूचना आज साहित्यकार अश्विनी कुमार आलोक ने […]

मोहनपुर. प्रखंड के रामचन्द्रपुर दशहरा गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी एवं बेटी बचाओ अभियान से जुड़े सुजीत भगत उत्तर प्रदेश में पुरस्कृत किये जायेंगे. आगामी चार मई को उन्हें सामूहिक विवाह सेवा समिति, चुनार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा. इस आशय की सूचना आज साहित्यकार अश्विनी कुमार आलोक ने सामूहिक विवाह सेवा समिति के संस्थापक सचिव डॉ. रामदुलार सिंह ‘पराया’ के हवाले से दी. सुजीत को इस पुरस्कार के लिए चयनित करने का प्रस्ताव अश्विनी कुमार आलोक ने ही रखा था. उल्लेखनीय है कि सुजीत बिहार के पहले युवक हैं, जिन्हें दुखई राम सिंह स्मृति पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा. इस उपलब्धि पर उन्हें हीर नारायण सिंह हरि, मृदुल, विधानचन्द्र, मलयम कुमार मलयम, सकलदीप कुमार, शिवचन्द्र राय, जगबन्धु महतो एवं जयशंकर कनौजिया ने बधाई दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >