पीडि़ता के मायके कुसुमब्रह्ण्डा गांव में घटी घटना* पुलिस को दिये बयान में पांच को किया आरोपित* घटना के पीछे जमीनी वजह की भी हो रही है चर्चा* पीडि़त महिला अपनी जमीन की देखभाल करने आयी थी भाई के घरदलसिंहसराय. डायन का आरोप लगा कतिपय लोगों ने अपने भाई के घर आई महिला को घर में घुसकर पीटा. गाली गलौज व पिटाई से भी मन नहीं भरा तो घर में लूटपाट का भी प्रयास किया गया. घटना थाने के कुसुमब्रहण्डा गांव की है. जहां पीडि़ता महिला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरहट्टा गांव से अपने भाई रामदयाल महतो के यहां आई थी. घटना को लेकर पीडि़ता सीताराम महतो की पत्नी केसिया देवी ने पुलिस को सूचना दी है. इसमें सुभाष महतो समेत चार लोगों को आरोपित किया है. बयान में कहा है कि वह अपनी जमीन की देखभाल करने कुछ दिन पूर्व ही अपने भाई के यहां आई थी. इसी दौरान सुभाष महतो जो गांव कें स्वयं को भगत कहते और लोगों का झांड़-फूंक करते हैं, अचानक बुधवार की सुबह आरोपित अन्य चार लोगों के साथ आ धमके. साथ ही गाली गलौज करते हुए उनके भाई के घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच घर में लूटपाट का भी प्रयास किया. घटना के बाद से पीडि़त महिला सकते में हैं. मामले को लेकर पूछने पर थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि मामले की छानबीन के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. साथ ही दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी.
डायन का आरोप लगा महिला को पीटा, लूटपाट का भी प्रयास
पीडि़ता के मायके कुसुमब्रह्ण्डा गांव में घटी घटना* पुलिस को दिये बयान में पांच को किया आरोपित* घटना के पीछे जमीनी वजह की भी हो रही है चर्चा* पीडि़त महिला अपनी जमीन की देखभाल करने आयी थी भाई के घरदलसिंहसराय. डायन का आरोप लगा कतिपय लोगों ने अपने भाई के घर आई महिला को घर […]
