फोटो संख्या : 3* खेत में जंगल जलाने के दौरान हुई घटना* फायर बिग्रेड व दमकल से आग पर पाया काबूखानपुर. थाना क्षेत्र के हांसोपुर गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से खेत में लगी करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बोरिंग चलाकर आग पर काबू पाने की घंटों मशक्कत की. लेकिन, हवा की तेज झोंकों के बीच लोग काफी परेशान दिखे. इसकी सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता ने भी लोगों को सहयोग किया तब जाकर आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार एक किसानों ने गांव के खरहौरी में जंगल इकट्ठा कर जला रहा था. इसी बीच हवा की तेज झोंकों के साथ आग की लपटें तेज हो गयी और देखते ही देखते बगल के गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया. जिससे करीब ढाई एकड़ की गेहूं फसल जलकर राख हो गया. जिसमें किसान बैद्यनाथ राय के दो एकड़ फसल व उपेंद्र ठाकुर के करीब 10 कट्ठा के गेहूं फसल जलने की सूचना है. स्थानीय लोगों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया एवं अन्य फसलों को जलने से बचा लिया गया. घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ कमल कुमार, बीडीओ गौरी कुमारी ने घटना का जायजा लिया. सीओ श्री कुमार ने आग पर काबू जल्द पाने के लिए स्थानीय लोगों को धन्यवाद देते हुए बताया कि किसानों के खेतों में जली फसल का आकलन कर आपदा विभाग को लिखा जायेगा. मौके पर मुखिया राम नरेश राय, उपप्रमुख हेमंत सिंह, जेइ अरविंद झा, रामोतार मुखिया, सीआइ शमशे आजम आदि थे.
लापरवाही से ढाई एकड़ में लगी गेहूं फसल जलकर राख
फोटो संख्या : 3* खेत में जंगल जलाने के दौरान हुई घटना* फायर बिग्रेड व दमकल से आग पर पाया काबूखानपुर. थाना क्षेत्र के हांसोपुर गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से खेत में लगी करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बोरिंग […]
