समस्तीपुर. गत चार अप्रैल को पति श्रवण पासवान के साथ विदा होकर अपने ससुराल आदर्शनगर के लिए चली जूट मिल मूसेपुर की महिला रुबी कुमारी गायब है. इसको लेकर महिला के पिता अपने दामाद पर पुत्री की हत्या कर लाश गायब कर देने की आशंका जता रहे हैं तो पति का कहना है कि वह खुद कहीं चली गयी है. इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस माथापच्ची कर रही है. लेकिन अब तक कोई सुराग सामने नहीं आया है जिससे कि महिला को सामने लाया जा सके. बहरहाल महिला के पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. महिला तीन बच्चों की मां है. सभी बच्चे अपने घर पर ही सुरक्षित हैं. इससे यह तय माना जा रहा है कि महिला मायके से विदा होकर ससुराल तक पहुंची है. इसके बाद वह खुद कहीं चली गयी या फिर इसके पीछे कोई राज है यह बात खुल कर सामने नहीं आ रही है. इससे महिला के पिता आशंकित हैं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही सच्चाई सामने आ जायेगी. फिलहाल प्राथमिकी तो दर्ज नहीं की गयी है लेकिन महिला के पति से पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया गया है.
मायके से विदा होकर पहुंची महिला को लेकर सस्पेंस
समस्तीपुर. गत चार अप्रैल को पति श्रवण पासवान के साथ विदा होकर अपने ससुराल आदर्शनगर के लिए चली जूट मिल मूसेपुर की महिला रुबी कुमारी गायब है. इसको लेकर महिला के पिता अपने दामाद पर पुत्री की हत्या कर लाश गायब कर देने की आशंका जता रहे हैं तो पति का कहना है कि वह […]
