Samastipur News:Railway News:चेकिंग में बिना टिकट पाये गये 2360 मामले

टिकट चेकिंग स्टाफ की अलग-अलग समूह बनाकर मंडल के विभिन्न रेल खंडों में शनिवार को सुबह छह बजे से रात्रि 20 बजे तक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

Samastipur News:Railway News:समस्तीपुर : सोनपुर मंडल के अंतर्गत लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सीनियर डीसीएम रौशन कुमार के मॉनीटरिंग में टिकट चेकिंग स्टा�� की अलग-अलग समूह बनाकर मंडल के विभिन्न रेल खंडों में शनिवार को सुबह छह बजे से रात्रि 20 बजे तक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. मंडल से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में औचक जांच कराई गई. इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली सभी यात्री रेलगाड़ियों के एसी कोच, विकलांग, महिला कोच, पैंट्री कार व अवैध वेंडरों की भी जांच की गई. साथ ही एटीवीएम एवं यूटीएस मोबाइल एप के द्वारा टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को जागरूक भी किया गया. मेगा टिकट जांच के दौरान 01 दिन में बिना टिकट पाए गए 2 हजार 360 मामलों से किराया व जुर्माना सहित कूल 12 लाख 58 हजार 585 रुपये वसूल किए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >