समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जितवारपुर गंडक प्रोजेक्ट के निकट मंगलवार की देर रात फायरिंग हुई. सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची परंतु इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. थानाध्यक्ष राजेश कुमार फायरिंग की बात से इनकार करते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे अचानक फायरिंग की आवाज से आसपास का गूंज उठा. किसी ने घटना की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी. पुलिस देर रात ही मौके पर पहुंची. लेकिन वहां कोई नहीं मिला. जिसके कारण पुलिस थोड़ी देर के बाद वहां से वापस लौट आयी. संपर्क करने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली नहीं चली है.
गंडक प्रोजेक्ट के निकट फायरिंग
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जितवारपुर गंडक प्रोजेक्ट के निकट मंगलवार की देर रात फायरिंग हुई. सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची परंतु इसमें पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. थानाध्यक्ष राजेश कुमार फायरिंग की बात से इनकार करते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे अचानक फायरिंग […]
