विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के पतैलिया गांव निवासी रोहित ठाकुर की पत्नी सोनम कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही मुकेश ठाकुर, धर्म ठाकुर, विंदा ठाकुर को नामजद किया है. इन पर मारपीट का आरोप है. घटना की तिथि गत 15 दिसंबर बताते हुए पीडि़ता ने कहा है कि दोपहर करीब तीन बजे वह अपने घर में ही थी. इसी बीच दरवाजे पर पति को अभियुक्तों ने मारपीट करनी शुरू कर दी. बीच बचाव करने के क्रम में आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी. महिला का कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था. जिसके कारण लोग उन्हें हीन भाव से भी देखते हैं. पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जिसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
महिला ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के पतैलिया गांव निवासी रोहित ठाकुर की पत्नी सोनम कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही मुकेश ठाकुर, धर्म ठाकुर, विंदा ठाकुर को नामजद किया है. इन पर मारपीट का आरोप है. घटना की तिथि गत 15 दिसंबर बताते हुए पीडि़ता ने कहा है कि दोपहर करीब तीन बजे […]
