अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को ले कमेटी का गठन

समस्तीपुर. शहर के मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, लोक स्वातंत्र्य संगठन, अभिनव मिथिला पार्टी व सोसाइटी फार डिसेविलीटी एंड रिहेविलीटेशन स्ट्डीज की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता डा. परमानंद लाभ ने की. इसमें आगामी 21 व 22 दिसंबर को दरभंगा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिले से बेहतर […]

समस्तीपुर. शहर के मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद, लोक स्वातंत्र्य संगठन, अभिनव मिथिला पार्टी व सोसाइटी फार डिसेविलीटी एंड रिहेविलीटेशन स्ट्डीज की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता डा. परमानंद लाभ ने की. इसमें आगामी 21 व 22 दिसंबर को दरभंगा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जिले से बेहतर भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा की गयी. मौके पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया. इसमें राम कुमार झा, प्रो. संजय कुमार राजा व मनीष यादव शामिल किये गये. लोगों से इसमें भागीदारी को लेकर संपर्क अभियान चलाने का फैसला किया गया. वित्तरहित शिक्षा संघर्ष मोरचा,पटना में प्रस्तावित आंदोलन की सफलता को लेकर आवश्यक कदम उठाने का जिम्मा प्रो. पीके झा प्रेम व प्रो. राहत हुसैन को दिया गया. मौके पर डा. धनाकर ठाकुर, डा. बीएल गुप्ता, डा. विजय कुमार वर्मा, अरुण कुमार ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, दिपुरंजन कुमार, देव कुमार गुप्ता देवजी, दिनेशानंद महराज, डा. अशोक कुमार पाठक, कल्पकवि, केशव आजाद, शिव शंकर चौधरी, रामप्रीत सिंह, डा. सत्य नारायण महतो, शारदानंद झा, डा. उपेंद्र प्रसाद यादव, योगी जनक आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >