पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रेमी युगल

दलसिंहसराय. थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान घर छोड़कर भाग रहे एक प्रेमी युगल को सोमवार की रात मालपुर गांव में धर दबोचा. नेतृत्व अनि आरसी सिंह कर रहे थे. प्रेमी युगल को पुलिस थाने ले आयी. सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटे थे. मौके पर प्रेमिका महिला […]

दलसिंहसराय. थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान घर छोड़कर भाग रहे एक प्रेमी युगल को सोमवार की रात मालपुर गांव में धर दबोचा. नेतृत्व अनि आरसी सिंह कर रहे थे. प्रेमी युगल को पुलिस थाने ले आयी. सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुटे थे. मौके पर प्रेमिका महिला की सास उसे अपने घर ले जाना चाहती थी. मगर उसकी बहू अपने ससुराल न जाकर अपने माता पिता के घर जाने को तैयार थी. उसने कहा कि उसकी शादी करीब दो माह पहले उसके रिश्ते के मौसा मौसी ने मालपुर गांव में रामनाथ सहनी के साथ करायी थी. शादी के पांच सात दिन बाद पति परदेश चला गया. मगर वह इस रिश्ते से खुश नहीं थी. पूर्व से पटना स्थित मायके में मौसा के भाई छोटू को वह पसंद करती थी. इसलिए वह उसके साथ जाना चाहती थी. वहीं पुलिस गिरफत में उसका प्रेमी छोटू कुछ बोलने को भी तैयार नहीं था. वैसे गांव से पहुंचे कई लोग मामले को सलटाने में भी जुटे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >