बैंक डकैती की योजना बना रहे 9 अपराधी गिरफ्तार

बैंक डकैती की योजना बना रहे 9 अपराधी गिरफ्तारफोटो ::::::::::::11दो पिस्टल, तीन देसी कट्टा, दो बम व दर्जनों कारतूस बरामदसमस्तीपुर कार्यालय, संवाददाता : जिले के उजियारपुर थाना के रायपुर गांव में सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने बैंक लूट की योजना बना रहे सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया […]

बैंक डकैती की योजना बना रहे 9 अपराधी गिरफ्तारफोटो ::::::::::::11दो पिस्टल, तीन देसी कट्टा, दो बम व दर्जनों कारतूस बरामदसमस्तीपुर कार्यालय, संवाददाता : जिले के उजियारपुर थाना के रायपुर गांव में सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने बैंक लूट की योजना बना रहे सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो पिस्टल, तीन देसी कट्टा, दो बम, दो दर्जन से अधिक कारतूस एक यामाहा मोटर साइकिल और आठ मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में सरविन शर्मा, कुंदन सहनी, रामू सहनी, अवधेश सहनी, राजा राय, सत्यानंद गिरि, ललन राय शामिल है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने सरायरंजन में ग्रामीण बैंक लूटने की योजना का खुलासा किया है. इन अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार और सिंघिया थाना के विष्णुपुरडीहा निवासी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस कार्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि गिरोह का सरगना ललन राय है उसके पास से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के नौ सिम भी जब्त किया है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि गिरोह को आवश्यक हथियारों की आपूर्ति निरंजन और अभिषेक के द्वारा की जाती थी और मंगलवार को भी गोली और पिस्टल देने की बात हुई थी.छापेमारी में शामिल उजियारपुर थानाध्यक्ष असगर इमाम, मुसरीघरारी के अखिलेश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार एएसआई मृत्युंजय पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. संवाददाता सम्मेलन में एसपी के अलावा एएसपी आनंद कुमार, दलसिंहसराय डीएसपी पंकज कुमार, नगर थानाध्यक्ष असरार अहमद मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >