भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ चलेगा आंदोलन

फोटो संख्या : 6प्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय मालगोदाम चौक स्थित कार्यालय परिसर में भाकपा माले की बैठक हुई. इसमें आधार कार्ड में भ्रष्टाचारियों की संलिप्तता के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते हुए 17 दिसंबर को प्रधान डाक घर का घेराव करने का निर्णय लिया गया. इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह व पार्टी के सचिव प्रो. उमेश […]

फोटो संख्या : 6प्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय मालगोदाम चौक स्थित कार्यालय परिसर में भाकपा माले की बैठक हुई. इसमें आधार कार्ड में भ्रष्टाचारियों की संलिप्तता के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार करते हुए 17 दिसंबर को प्रधान डाक घर का घेराव करने का निर्णय लिया गया. इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह व पार्टी के सचिव प्रो. उमेश कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य में दिन प्रति दिन कटौती की जा रही है. बावजूद आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. पार्टी के द्वारा जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को बार बार पत्र देने के बावजूद जनहित में अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. बस पड़ाव में भाड़ा तालिका अंकित होनी चाहिए. लेकिन, व्यवस्था ऐसी नहीं की जा रही है. इसके खिलाफ 20 दिसंबर को समाहरणालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जायेगा. केंद्र सरकार ने सभी व्यक्ति को नि:शुल्क आधार कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू की. लेकिन हेराफे री व मनमानी ने व्यवस्था को दागदार बना दिया है. मौके पर शत्रुघ्न चौरसिया, गंगा प्रसाद पासवान, मिथिलेश कुमार, विजय ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >