नॉर्थ बिहार के आधा दर्जन से अधिक जिलों की टीम ले रही भागटूर्नामेंट की सफलता को लेकर हुई आयोजन समिति की बैठकप्रतिनिधि, समस्तीपुर उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के खेल मैदान में आयोजित होने वाली गुरुकुल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयार शुरू कर दी गयी है. गुरुकुल साइंस कोचिंग व जेएम सीनियर सेकेंड्री स्कूली दादपुर के द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में नॉर्थ बिहार के आधा दर्जन जिलों की कुल 16 टीमें भाग ले रही है. मंगलवार को गुरुकुल साइंस कोचिंग के प्रांगण में टूर्नामेंट की सफलता को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई. बैठक के उपरांत प्रायोजक सह गुरुकुल के निदेशक सौरभ चौधरी व आयोजन समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार झा ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुकुल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता को पल्सर बाइक एवं उपविजेता को एलइडी टीवी से पुरस्कृत किया जायेगा. मैच का उद्घाटन 25 दिसंबर को होगा. मौके पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र झा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार हैप्पी, उपाध्यक्ष मिथिलेश झा, सचिव संजीव झा, प्रदीप कुमार प्रभाकर, प्रभात कुमार झा, राम बिहारी झा, चंदन कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे.
25 से शुरू होगा गुरुकुल टी-20 टूर्नामेंट
नॉर्थ बिहार के आधा दर्जन से अधिक जिलों की टीम ले रही भागटूर्नामेंट की सफलता को लेकर हुई आयोजन समिति की बैठकप्रतिनिधि, समस्तीपुर उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के खेल मैदान में आयोजित होने वाली गुरुकुल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयार शुरू कर दी गयी है. गुरुकुल साइंस कोचिंग व जेएम सीनियर सेकेंड्री स्कूली दादपुर के […]
