टाइगर मोबाइल का मकान मालिक से झड़प

दलसिंहसराय. थाने में कार्यरत टाइगर मोबाइल जवान का अपने मकान मालिक के साथ रविवार की रात झड़प हो गयी. इसको लेकर दोनों गुट आमने सामने हो गये. घटना भगवानपुर चकसेखू वार्ड तीन स्थित मकान मालिक शिव कुमार झा व टाइगर जवान अमरजीत पासवान के बीच हुई. घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में फायरिंग की […]

दलसिंहसराय. थाने में कार्यरत टाइगर मोबाइल जवान का अपने मकान मालिक के साथ रविवार की रात झड़प हो गयी. इसको लेकर दोनों गुट आमने सामने हो गये. घटना भगवानपुर चकसेखू वार्ड तीन स्थित मकान मालिक शिव कुमार झा व टाइगर जवान अमरजीत पासवान के बीच हुई. घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में फायरिंग की भी चर्चा होती रही. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना को लेकर मकान मालिक शिव कुमार झा ने पुलिस को दिये बयान में थाने के सेक्टर मोबाइल अमरजीत पासवान को आरोपित करते हुए कहा है कि उनके मकान में किरायेदार के रूप में वह रहते हैं. अचानक रविवार की रात अपशब्द बोलने लगे. जिससे झड़प होने पर मकान खाली करने को कहा गया. दूसरी ओर टाइगर मोबाइल जवान ने शादी समारोह के दौरान अधिक शराब सेवन के चलते विवाद होने की बात पुलिस को दिये बयान में कही है. दूसरी ओर घटना के उपरांत सोमवार की अहले सुबह टाइगर जवान ने अनुमंडल अस्पताल में अपनी पत्नी मोनी भारती की चिकित्सा भी करायी. इधर, घटना में फायरिंग होने को लेकर चर्चा का बाजार गरम रहा. लेकिन डीएसपी पंकज कुमार ने फायरिंग की बात से इनकार किया है. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने दो पक्षों की ओर से दिये आवेदन में फायरिंग का जिक्र नहीं होने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >