जंकशन परिसर में लगेगा रेल इंजन

फोटो संख्या : 14जंकशन पर यात्री सुविधाओं का डीआरएम ने लिया जायजापदाधिकारियों व कर्मचारियों को दिये कई निर्देशप्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय जंकशन परिसर में प्रदर्शनी के लिए धरोहर की तर्ज पर रेल इंजन लगाया जायेगा. वहीं प्लेटफॉर्म संख्या 1 के मुख्य द्वार के निकट ही दो डिसप्ले बोर्ड लगाये जायेंगे. जिस पर ट्रेनों की स्थिति की मौजूदा […]

फोटो संख्या : 14जंकशन पर यात्री सुविधाओं का डीआरएम ने लिया जायजापदाधिकारियों व कर्मचारियों को दिये कई निर्देशप्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय जंकशन परिसर में प्रदर्शनी के लिए धरोहर की तर्ज पर रेल इंजन लगाया जायेगा. वहीं प्लेटफॉर्म संख्या 1 के मुख्य द्वार के निकट ही दो डिसप्ले बोर्ड लगाये जायेंगे. जिस पर ट्रेनों की स्थिति की मौजूदा हालात बतायी जायेगी. एक पर आरक्षण से संबंधित सूचना प्रदर्शित होती रहेगी. इसको लेकर मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने सोमवार को स्थानीय जंकशन परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे. इस क्रम में जंकशन पर दिये जा रहे यात्री सुविधाओं पर विशेष नजर दिया. पदाधिकारियों और कर्मचारियों को इसको लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिये गये. बाहर में बने रेलिंग को हटाने का आदेश दिया. परिसर में लगे बैनर देख कर उन्होंने इसके बाबत पूछताछ की. इस अवसर पर एडीआरएम बीएस दोहरे, सीनियर डीएन कॉर्डिनेशन महबूब आलम, सीनियर डीसीएम जफर आजम, एसएस सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >