प्रमुख ने मांगी आपूर्ति विभाग के प्रखंड स्तरीय आवंटन की सूची

रोसड़ा. वैसे तो मुखिया एवं पंचायत स्तरीय अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं लेकिन प्रखंड प्रमुख मंजू सिंह द्वारा भी सोमवार को पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ को लिखे गये पत्र (पत्रांक-13) में उनके द्वारा वांछित जानकारी देने में टाल-मटोल किये जाने संबंधी शिकायत […]

रोसड़ा. वैसे तो मुखिया एवं पंचायत स्तरीय अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं लेकिन प्रखंड प्रमुख मंजू सिंह द्वारा भी सोमवार को पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ को लिखे गये पत्र (पत्रांक-13) में उनके द्वारा वांछित जानकारी देने में टाल-मटोल किये जाने संबंधी शिकायत के बाद प्रखंड स्तरीय आपूर्ति व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है़ प्रमुख श्रीमती सिंह ने बताया कि रोसड़ा प्रखंड को आवंटित खाद्यान्न, केरोसिन, अंत्योदय एवं खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिला से जारी प्रखंड स्तरीय आवंटन सूची उपलब्ध कराने में की जा रही आनाकानी से तंग आकर सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था संबंधी जानकारी मांगी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >