बीसीओ को दी गयी श्रद्घांजलि

फोटो फारवार्ड :::::::खानपुर. प्रखंड के बीसीओ के पद पर कार्यरत शंभू प्रसाद (50) के आकस्मिक निधन पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रद्घांजलि सभा हुई. अध्यक्षता बीडीओ गौरी कुमारी ने की. बताया गया कि दरभंगा जिला के गौसाघाट बेला निवासी शंभू प्रसाद विगत 19 नवंबर 2014 को प्रखंड बीसीओ के पद पर योगदान दिया […]

फोटो फारवार्ड :::::::खानपुर. प्रखंड के बीसीओ के पद पर कार्यरत शंभू प्रसाद (50) के आकस्मिक निधन पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में श्रद्घांजलि सभा हुई. अध्यक्षता बीडीओ गौरी कुमारी ने की. बताया गया कि दरभंगा जिला के गौसाघाट बेला निवासी शंभू प्रसाद विगत 19 नवंबर 2014 को प्रखंड बीसीओ के पद पर योगदान दिया था. इस बीच सोमवार को उनके अपने गांव स्थित निवास स्थान पर हृदयगति रूकने के कारण उनका निधन हो गया. मौके पर सीओ कमल कुमार, प्रमुख वीणा कुमारी कुशवाहा, उपप्रमुख हेमंत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, रामानंद झा, श्यामबाबू राय, मनोज कुमार सिंह, राघवेंद्र झा, राम पुनीत सिंह, मुखिया शिव नारायण राय, रामनरेश राय, डॉ विनोद पंडित, लालबाबू, अंचल नाजिर सीताराम, शमशे आजम, अशोक कुमार, विनय कुमार पाठक, सुरेंद्र प्रसाद, रामचंद्र महतो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >