फोटो फारवार्ड ::::::खानपुर. थाना क्षेत्र के बछौली पंचायत अंतर्गत वार्ड 5 की पंच प्रतिनिधि चंद्रकला देवी को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान उसका सिर फूट गया. लोगों ने घायलावस्था में महिला पंच को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया. घटना को लेकर जख्मी पंच ने थाने में आवेदन देकर 5-6 लोगों को आरोपित किया है. बताया गया है कि जब वह खेत से मजदूरी कर वापस अपने घर लौट रही थी, उसी समय उसके पुत्र गोविंद कुमार को कुछ लोग मारपीट कर रहे थे. पंच ने जब इसका विरोध किया तो सभी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की एवं रॉड से हमला कर महिला का सिर फोड़ दिया. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी. घायल पंच ने गांव के ही जयकृष्ण सहनी सहित छह लोगों पर मारपीट करने एवं रॉड से हमला कर सिर फोड़ देने का आरोप लगाया है. घटना के पीछे बच्चों के बीच हुई विवाद का कारण बताया गया है.
बछौली में महिला पंच का सिर फोड़ा
फोटो फारवार्ड ::::::खानपुर. थाना क्षेत्र के बछौली पंचायत अंतर्गत वार्ड 5 की पंच प्रतिनिधि चंद्रकला देवी को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान उसका सिर फूट गया. लोगों ने घायलावस्था में महिला पंच को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया. घटना को लेकर जख्मी पंच ने थाने […]
