किसानों को मिलेगी पौधा संरक्षण व मिट्टी जांच की सुविधा

मोरवा. प्रखंड मुख्यालय में बन रहे इ किसान भवन के उद्घाटन के साथ ही किसानों को कृषि जनित अधिकांश समस्याओं से निजात मिल सकती है. बीएओ लोकनाथ ठाकुर ने बताया कि इस भवन के चालू होने से किसानों को मूलभूत समस्याओं का निदान एक ही छत के नीचे हो सकेगा. मिट्टी जांच एवं पौधा संरक्षण […]

मोरवा. प्रखंड मुख्यालय में बन रहे इ किसान भवन के उद्घाटन के साथ ही किसानों को कृषि जनित अधिकांश समस्याओं से निजात मिल सकती है. बीएओ लोकनाथ ठाकुर ने बताया कि इस भवन के चालू होने से किसानों को मूलभूत समस्याओं का निदान एक ही छत के नीचे हो सकेगा. मिट्टी जांच एवं पौधा संरक्षण जैसी प्रणाली इससे शुरू हो जायेगी. विदित हो कि मिट्टी जांच के लिए प्रखंड स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है. मिट्टी जांच के लिए किसानों को भटकना पड़ता है. क्योंकि पूसा में ही एक मात्र मिट्टी जांच की व्यवस्था है और सभी किसानों के लिए सुगम नहीं है. मिट्टी जांच के अभाव में किसान उर्वरक व कीटनाशक का प्रयोग अंदाज से ही करते हैं. मिट्टी के अम्लीय व क्षारीय के बारे में जानकारी नहीं होने से पौधों का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है. अधिकारी के मुताबिक ई-किसान भवन किसानों के सही मार्गदर्शन व उन्नत खेती के लिए मील का पत्थर साबित होगा. सूत्रों के अनुसार जनवरी में यह भवन कार्य करना शुरू कर देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >