विद्यापतिनगर. चौकीदार के हड़ताल पर होना बढ़ौना गांव के व्यवसायी को महंगा पड़ा़ रविवार की रात इस गांव के पांच व्यवसायी की बढ़ौना चौक मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकान को चोरों ने खाली कर दिया़ सुबह पुलिस के पहुंचने पर एक दर्जन काटा गया ताला घटना स्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित ताड़ी गाछी में फेंका मिला़ चोरी के शिकार हुए गल्ला व्यवसायी लाल बाबू महतो, मोबाइल दुकानदार रामजतन महतो, परचून दुकानदार राधेश्याम चौधरी, पान एवं परचुन दो दुकान के मालिक अशोक चौधरी हैं़ गल्ला व्यवसायी लालबाबू महतो ने बताया कि दुकान व गोदाम का सभी ताला काटकर चोरों ने अंदर रखे सभी सामान की चोरी कर ली है़ घटना को लेकर एसएचओ ने अलग अलग प्राथमिकी अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कर ली है़ पुलिस सूत्रों का मानना है कि चौकीदार के रात्रि गश्ती में नहीं होने से चोरी की घटना हुई है़ चौकीदार के हड़ताल पर होने की जानकारी दी गयी है.
बढ़ौना चौक के पांच दुकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी
विद्यापतिनगर. चौकीदार के हड़ताल पर होना बढ़ौना गांव के व्यवसायी को महंगा पड़ा़ रविवार की रात इस गांव के पांच व्यवसायी की बढ़ौना चौक मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकान को चोरों ने खाली कर दिया़ सुबह पुलिस के पहुंचने पर एक दर्जन काटा गया ताला घटना स्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित ताड़ी […]
