फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के चीनी मिल परिसर स्थित अपोलो डेंटल में सांसद रामचंद्र पासवान का लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पटना जाने के क्रम में पहुंचे सांसद ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. दोनों स्थानों पर राजग की लहर है. दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी. कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उसे दूर करने में मदद करने को कहा. मौके पर पार्टी महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान किया. इस अवसर पर डॉ ज्ञानेंद्र, रामनारायण मंडल, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, उमाशंकर मिश्रा, नीरज भारद्वाज, डॉ अभिलाषा, विजय सिंह आदि थे.
अपोलो डेंटल में सांसद का हुआ स्वागत
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के चीनी मिल परिसर स्थित अपोलो डेंटल में सांसद रामचंद्र पासवान का लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पटना जाने के क्रम में पहुंचे सांसद ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. दोनों स्थानों पर राजग की लहर है. […]
