आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सिंघिया. थाना क्षेत्र के लादा गांव में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महेश यादव की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसकी सूचना ज्योंही ग्रामीणों को मिली तो आक्रोशित हो उठे. ग्रामीणों ने सिंघिया बहेड़ी पथ पर शव को रखकर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित […]

सिंघिया. थाना क्षेत्र के लादा गांव में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल महेश यादव की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इसकी सूचना ज्योंही ग्रामीणों को मिली तो आक्रोशित हो उठे. ग्रामीणों ने सिंघिया बहेड़ी पथ पर शव को रखकर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित कर दिया. इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही. साथ ही यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना पाकर पहुंचे एसडीओ कुंदन कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांति किया. तब जाकर मामला शांत हुआ और यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >