जुलूस निकाल कर नगर पंचायत का मांगा दर्जा

फोटो फारवार्ड ::::::::ताजपुर. ताजपुर बाजार में इनौस कार्यकर्ताओं ने ताजपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने व प्रस्तावित रेल लाइन की मंजूरी को ले पोस्टकार्ड जुलूस निकाला. जुलूस विभिन्न मागार्ें से होतेे हुए कोल्ड स्टोरेज चौक पहुंच सभा में बदल गया. सभा को संबोधित करते हुये इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव […]

फोटो फारवार्ड ::::::::ताजपुर. ताजपुर बाजार में इनौस कार्यकर्ताओं ने ताजपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने व प्रस्तावित रेल लाइन की मंजूरी को ले पोस्टकार्ड जुलूस निकाला. जुलूस विभिन्न मागार्ें से होतेे हुए कोल्ड स्टोरेज चौक पहुंच सभा में बदल गया. सभा को संबोधित करते हुये इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव सिंह, देवन साह, रंजीत शर्मा, मो़ गुलाब आदि वक्ताओं ने ताजपुर की खुशहाली एवं न्याय के लिए अंतिम दम तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया. विभिन्न मांगों को ले आगामी 22 दिसंबर को आहूत प्रखंड घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. मोरवा : प्रखंड के मरिचा में भाकपा माले की बैठक की गयी. बैठक में डीलरों द्वारा मनमानी कर गरीबों को लुटेजाने की तीव्र निंदा की. प्रखंड प्रशासन से डीलरों पर अतिशीघ्र कार्रवाई नहीं हाने पर धरना प्रदर्शन एवं सड़क जाम करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता चंदेश्वर राय ने की. मौके पर अजय कुमार, सियाराम, विजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >