सदर अस्पताल में भरती मिला गायब रेल यात्री

समस्तीपुर. जंकशन से शुक्रवार की रात अचानक गायब हुआ यात्री रविवार को सदर अस्पताल में भरती मिला. इसके बाद जंकशन से उसके गायब होने के मामले का खुलासा हो गया. गायब यात्री बी. एलौथ निवासी न्याज अहमद के परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह ‘प्रभात खबर’ में छपी तीन अज्ञात मरीज भरती को […]

समस्तीपुर. जंकशन से शुक्रवार की रात अचानक गायब हुआ यात्री रविवार को सदर अस्पताल में भरती मिला. इसके बाद जंकशन से उसके गायब होने के मामले का खुलासा हो गया. गायब यात्री बी. एलौथ निवासी न्याज अहमद के परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह ‘प्रभात खबर’ में छपी तीन अज्ञात मरीज भरती को पढ़कर वह अपने परिजन को खोजने अस्पताल पहुंचा तो यहां इमरजेंसी वार्ड के एक बेड पर न्याज को पाया. पूछताछ के दौरान न्याज ने बताया कि जंकशन परिसर के बाहर दो लोगों ने उसे जूस पिलाया था. साथ ही खुद के मोहनपुर जाने की बात कह कर साथ गाड़ी रिजर्व करने के लिए साथ लेकर निकल गये थे. इसके बाद वह बेहोश हो गया. कब किसने भरती कराया पता नहीं है. उसका सामान भी उसके पास नहीं हैं. इससे कयास लगाया जा रहा है कि नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे अपना शिकार बना लिया. बहरहाल अपने परिजन के मिलने के बाद न्याज के घरवाले राहत की सांस ली है. ज्ञात हो कि न्याज आम्रपाली एक्सप्रेस से वह दिल्ली से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में उसे नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >