आंदोलन की घोषणा के साथ सम्मेलन संपन्न

फोटो फारवार्ड :::उजियारपुर. हरदीश नारायण उच्च विद्यालय बेलारी के प्रांगण में रविवार को माकपा का दो दिनी 8वां अंचल सम्मेलन संपन्न हुआ. इसमें 146 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रमाण समिति की रिपोर्ट अवधेश मिश्र ने पेश की. इसमें सर्वसम्मति से अंचल मंत्री के पद पर महावीर पोद्दार दोबारे चुने गये. अध्यक्ष मंडली में सुरेंद्र प्रसाद […]

फोटो फारवार्ड :::उजियारपुर. हरदीश नारायण उच्च विद्यालय बेलारी के प्रांगण में रविवार को माकपा का दो दिनी 8वां अंचल सम्मेलन संपन्न हुआ. इसमें 146 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रमाण समिति की रिपोर्ट अवधेश मिश्र ने पेश की. इसमें सर्वसम्मति से अंचल मंत्री के पद पर महावीर पोद्दार दोबारे चुने गये. अध्यक्ष मंडली में सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, रामाश्रय महतो, उपेंद्र राय, रामाकांत प्रसाद यादव शामिल हुये. पर्यवेक्षक पूर्व विधायक रामदेव वर्मा, गंगाधर झा थे. इसके साथ जन वितरण प्रणाली में हो रहे व्यापक धांधली को लेकर जनवरी में उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. समापन भाषण जिला मंत्री अजय कुमार ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >