फोटो संख्या : 3शिरकत करेंगे वीरांगनाएं व सैनिक16 दिसंबर को होगा समारोह का आयोजनसमस्तीपुर. शहर के टेक्नोमिशन स्कूल परिसर में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई. इसमें आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस की 43 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया. स्थल के रूप में जिला मुख्यालय स्थित पटेल मैदान को चिह्नित किया गया. आयोजन में बिहार के सभी वीरांगनाओं व वीर सैनिकों को बुलाने का फैसला हुआ. सदस्यों ने कहा कि भावी पीढ़ी को सशस्त्र सेनाओं की गौरवगाथाओं से परिचित कराना इस आयोजन का उद्देश्य है. इसमें टेक्नोमिशन विद्यालय के स्काउट एवं एनसीसी कैडेट मार्च पास्ट करेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. मौके पर एके लाल, डॉ पीके राय, सूबेदार हरिनंदन राय, कैप्टन कमलेश सहनी, नायक रामचंद्र यादव, हवलदार फूलेंद्र कर्ण, उदय शंकर सिंह, मनोज कुमार कर्ण, मिथिलेश कुमार, बीके मिश्रा आदि मौजूद थे. अध्यक्षता कर्नल एसबी लाल ने की.
विजय दिवस की वर्षगांठ को ले कई निर्णय
फोटो संख्या : 3शिरकत करेंगे वीरांगनाएं व सैनिक16 दिसंबर को होगा समारोह का आयोजनसमस्तीपुर. शहर के टेक्नोमिशन स्कूल परिसर में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक हुई. इसमें आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस की 43 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया. स्थल के रूप में जिला मुख्यालय स्थित पटेल मैदान को […]
