समस्तीपुर जंक्शन के वॉशिंग पिट में छिपाकर रखी गई थी 191 बोतल शराब, दो युवक हिरासत में

समस्तीपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. वॉशिंग पिट में छापेमारी के दौरान 191 बोतल शराब बरामद हुई है. इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है.

Samastipur News: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीआईबी की संयुक्त टीम ने समस्तीपुर जंक्शन के वॉशिंग पिट में छापेमारी कर 191 बोतल शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

संयुक्त टीम ने की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जंक्शन स्थित वॉशिंग पिट में तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. इसके बाद आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया.

दो युवक हिरासत में

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान सौरभ सुमन और दलसिंहसराय निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई है. दोनों से बरामद शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

कई अधिकारी रहे अभियान में शामिल

इस संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, सब इंस्पेक्टर पी.के. चौधरी, आकाश रंजन सहाय, दीपक कुमार रजक और राधेश्याम कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे.

फिलहाल बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >