Samastipur News: फोरलेन पर 17 बाइक छीने, आधा दर्जन हुई दुर्घटनाएं

प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली ताजपुर-चकलालशाही फोरलेन पर अपराधियों का तांडव है. इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है.

Samastipur News:मोरवा : प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली ताजपुर-चकलालशाही फोरलेन पर अपराधियों का तांडव है. इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है. घटना को अंजाम देकर अपराधी अपने मंसूबे जाहिर कर रहे हैं. 2 महीने के भीतर 17 बाइक की लूट हुई है. एक सीएसपी संचालक को लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दी गयी. बेलगाम रफ्तार के कारण आधा दर्जन बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है. जिसमें दो लोगों की जान जा चुकी है. युवकों की टोली रिल्स बनाने के बहाने सड़क पर एक जगह इकट्ठा होते हैं. उद्घाटन नहीं हो पाने की वजह से अपराधी इस सड़क पर सक्रिय होने लगे. इधर बरसात के कारण कई जगहों पर सड़क के टूट जाने के कारण ताजपुर के मुख्य इंट्री प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया गया है. जब तक किसी घटना के बाद पुलिस वैकल्पिक मार्ग से इस फोरलेन पर पहुंचती तब तक अपराधी भागने में कामयाब हो जाते हैं. पूर्व मंत्री बैजनाथ सहनी ने बताया कि हरपुर भिंडी, गुनाई बसही और निकसपुर के कई युवकों की संलिप्तता इसमें पायी गयी है. पहले अपराध के लिये डीहिया पुल प्रसिद्ध था. लेकिन पुलिस की सक्रियता की वजह से अपराधियों ने ठिकाना बदला और फोरलेन सड़क को सेफ जोन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. अब तक हुई घटनाओं में पुलिस ने अब तक चार बाइक को रिकवर किया है. 7 बदमाशों को भी पकड़ा है. पुलिस का कहना है कि हर हाल में अपराध पर लगाम लगाया जायेगा. हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया गया कि थाना क्षेत्र की सड़क पर लगातार पुलिस की चौकसी जारी है. रिल्स और स्टंट करने वाले व एक जगह जुटे युवकों की जमकर क्लास लगाई जा रही है. संदिग्ध वाहनों की भी लगातार जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >